नोएडा में हिंसा, 10 गाड़ियों में आग लगाई, आंसू गैस के गोले दागने पड़े
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे मदरसन समेत 6 कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया। कर्मचारी 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे।
सुनवाई न होने कर्मचारी सुबह उग्र हो गए। वह सड़क पर उतर आए। वहां पथराव शुरू कर दिया। कई गाडिय़ों और बसों को आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस की गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो जिले के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

No comments