Breaking News

आरएएस -2024 का फाइनल रिजल्ट 17 या 18 अप्रैल को


राजस्थान लोक सेवा आयोग प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा 'आरएएस-2024' का परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 17 अप्रैल को इंटरव्यू का आखिरी दौर है और आयोग की परंपरा को देखते हुए माना जा रहा है कि उसी दिन देर शाम या फिर अगले दिन 18 अप्रैल को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस भर्ती के साथ ही राजस्थान को 1096 नए अधिकारी मिलेंगे।
पिछली तीन भर्तियों की तुलना में इस बार आयोग ने रफ्तार पकड़ी है। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 माह और 16-17 दिन का ही समय लगने की संभावना है।

No comments