Breaking News

जयपुर और बीकानेर सेशन कोर्ट को मिली धमकी:पुलिस ने परिसर खाली कराया


राजस्थान में कोर्ट परिसरों को धमकी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जयपुर और बीकानेर में जिला एवं सत्र न्यायालयों को धमकी मिली है। धमकी मिलने पर न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। 
जयपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। पुलिस डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर कोर्ट परिसर में सघन तलाशी ली गई।
बीकानेर शहर के जिला एवं सत्र न्यायालय को फिर धमकी मिली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से इस गंभीर सूचना से अवगत कराए जाने के बाद बार एसोसिएशन ने तत्काल अलर्ट जारी किया है।

No comments