Breaking News

जोधपुर रेल मंडल ने कबाड़ बेचकर कमाए 58 करोड़


उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने राजस्व सृजन के साथ-साथ रेलवे की सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों को भी नया आयाम दिया है. मंडल ने स्क्रैप निस्तारण के जरिए 58 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है. यह सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले मंडल ने लगभग 300 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 43.48 करोड़ रुपए अधिक राजस्व रेलवे के खजाने में आया है.

No comments