बंगाल-इलेक्शन को देखते हुए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें
गर्मी की छुट्टियों और बंगाल चुनाव के दौरान बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें अप्रैल महीने में कुल 3-3 ट्रिप करेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इन स्पेशल ट्रेनों में खातीपुरा-हावड़ा, जोधपुर-आसनसोल और मदार-कोलकाता रूट शामिल हैं। इन ट्रेनों से राजस्थान के कई शहरों से सीधे बंगाल तक यात्रा आसान होगी और वेटिंग की समस्या भी कम होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों और चुनाव के दौरान यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

No comments