11 महीने बाद प्रशासन झुका, बारां के 44 गांवों में लौटा पानी
बारां जिले के अंता क्षेत्र में पिछले दो दिनों से गहराया पेयजल संकट अब समाप्त हो गया है. 57 करोड़ रुपये की लागत वाली नागदा बलदेवपुरा पेयजल योजना के कर्मचारियों ने अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है. आज सोमवार से 44 गांवों और अंता कस्बे में जलापूर्ति फिर से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी.
यह संकट विभाग और कंपनी के बीच चल रही खींचतान का परिणाम था, जिसकी गाज वहां कार्यरत 32 कर्मचारियों पर गिरी.

No comments