परिषद कर्मियों ने रविन्द्र पथ से होर्डिंग व बैनर उतारे
श्रीगंगानगर नगर परिषद की ओर से बुधवार को नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा शहर के रविन्द्र पथ पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनर को उतारा गया।
इस दौरान आज सुबह सफाई निरीक्षक, नगर परिषद के सफाई कर्मियों एवं स्टोर कर्मियों द्वारा रविन्द्र पथ स्थित मटका चौक से लेकर बीरबल चौक तक सड़क किनारे, फुटपाथ एवं विद्युत खम्भों पर बिना अनुमति लगे होर्डिंग हटाए गये। परिषद कर्मियों ने दोपहर तक बीरबल चौक तक काफी संख्या में होर्डिंग व बैनर उतारे। बाद में उतारे गए होर्डिंग व बैनर को नगर परिषद के भण्डारगृह में भिजवा दिया गया।

No comments