पाक आतंकी से सम्पर्क साधने वाला युवक रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार आदतन अपराधी सुनील उर्फ धोलू नायक पुत्र राजा उर्फ राजकुमार निवासी सुरेशिया हनुमानगढ़ को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस थाना में खुफिया एजेंसियों के अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।
जांच अधिकारी एसआई गुरदेव ङ्क्षसह ने बताया कि सुनील उर्फ धोलू को आम्र्स एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान धोलू के मोबाइल को खंगाला गया, तो उसके सम्पर्क पाकिस्तानी आतंकी भट्टी से होने का खुलासा हुआ।

No comments