कार-बाइक में टक्कर, यातायात व्यवस्था बिगड़ी
श्रीगंगानगर के करणपुर में पदमपुर मार्ग पर बाइक-कार में टक्कर हो गई। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहन सड़क के बीचोबीच खड़े होने पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जानकारी के अनुसार कार के पीछे राजस्थान सरकार कृषि विभाग लिखा हुआ था। बाइक पर धानमंडी का मजदूर सवार था। बाइक सवार ने कार के सामने से टक्कर कार दी। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे और वाहनों को साइड में नहीं किया। इस कारण वाहनों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

No comments