मोबाइल रिर्चाज करवाने आया युवक 35 हजार रुपए की नगदी चुरा ले गया
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी में ताराचंद वाटिका के निकट स्थित जय बालाजी टेलीकॉम पर मोबाइल रिचार्ज करवाने आया युवक दुकान के गल्ले से 35 हजार रुपए की नगदी चुरा कर ले गया। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर एक नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दुकानदार जसवंत अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरी दुकान पर मौहल्ले में ही रहने वाला मोहित मोबाइल रिचार्ज करवाने आया था। मैंने रिचार्ज कर दिया। इसके बाद मैं दुकान के ऊपर बने बाथरूम में चला गया। इसी दौरान पीछे से मोहित ने काउंटर को क्रॉस करके दराज को खोल कर गल्ले से 35 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली।

No comments