पदमपुर टोल नाका विवाद हाईकोर्ट पहुंचा
पदमपुर-श्रीगंगानगर स्टेट हाइवे से टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का मामला अब हाईकोर्ट में पहुंच चुका है। राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ ने श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक को 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित होने और अपनी कार्यवाही की रिपोर्ट पेश करने के निदेश दिए हैं।
कोर्ट ने यह आदेश मैसर्स दीपक एंड कंपनी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए 6 अप्रैल 2026 को जारी किए हंै।

No comments