शादी वाले घर में भात के बाद खून-खराबा, कई घायल
सूरतगढ़ क्षेत्र के राजपुरा पीपेरण गांव में रहने वाले एक परिवार में लड़की की शादी को लेकर भात के कार्यक्रम के बाद देर रात खून-खराबा हो गया। झगड़े में कई जने चोटिल हो गये। बेटी की शादी होने के बाद पीडि़ता ने अपने देवर सहित कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
सिटी पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय ब्रह्मा देवी ने रिपोर्ट दी कि 18 फरवरी को उसकी पुत्री के विवाह से एक दिन पहले भात कार्यक्रम के बाद सभी ने रात को भोजन कर लिया। इसके बाद मेरे देवर व रिश्तेदार धर्माराम, इकबाल, आत्माराम, दीपाराम, राजू पुत्र सेठाराम, सायरी देवी पत्नी सेठाराम, कमली देवी पत्नी आत्माराम व अन्य ने शराब पीकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

No comments