Breaking News

इलाज के दौरान महिला की मौत, हस्पताल में हंगामा


श्रीगंगानगर में करीब एक सप्ताह पूर्व चानणाधाम यात्रा पर जाते वक्त टैम्पू दुर्घटनाग्रस्त होने पर गंभीर रूप से घायल 29 वर्षीय राधा मीणा निवासी पुरानी आबादी ने एपेक्स हॉस्पीटल शिव चौक में दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज की मौत के बाद बकाया बिल की राशि मांगने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को महिला का शव सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाइश की।
साधुवाली निवासी अजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों चानणा धाम जाते वक्त नील गाय से टकराने पर टैम्पू पलट गया था। इसमें सवार राधा मीणा बुरी तरह से घायल हो गई थी। 

No comments