गोल बाजार में रहने वाले बुजुर्ग के साथ किरायेदार ने की मारपीट
श्रीगंगानगर के गोल बाजार में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ किरायेदार युवक ने मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने घायल बुजुर्ग के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 60 गोल बाजार निवासी 61 वर्षीय पवन कुमार अग्रवाल ने पर्चा बयान दिया कि मकान में चार दुकानें हैं। दो दुकान मेरे भाई पुरूषोत्तम के पास और दो दुकानें मेरे पास हैं। मैं दुकानों के ऊपर बने मकान में रहता हूं। मेरे भाई ने पुरानी आबादी निवासी बिशनदास सोनी को दुकान किराये पर दी हुई है। बिशनदास यहां जनरेटर ठीक करने का काम करता है।

No comments