Breaking News

राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाएं : शिक्षा मंत्री


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में बुधवार को परीक्षा परिणाम की समीक्षा एवं नवीन शैक्षिक सत्र को लेकर वीडियो कॉन्फ्र्रेंस के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में गत शैक्षिक सत्र के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में शिक्षा मंत्री राजकीय विद्यालयों के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं जिला रैंकिंग एवं शाला प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय विद्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा छात्राओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था करने को कहा। 

No comments