Breaking News

मध्य रात को हुई ओलावृष्टि, खेतों में खड़ी फसलें तबाह


राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार-बुधवार की मध्य रात को श्रीगंगानगर जिले के कई भागों मेें बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं , चना और सरसों की फसलों को भयंकर नुकसान हुआ है। रात के समय किसान घरों में सोए हुए थे और उनके खेतों में ओलावृष्टि  से तबाही मची हुई थी।
किसान सुबह जब खेतों में पहुंचे तो नुकसान को देखकर उनके होश उड़ गए। सबसे ज्यादा नुकसान पदमपुर  व सूरतगढ़ क्षेत्र में हुआ है।  पदमपुर के गांव 54  व 55 एलएनपी  व आपास के गांवों और सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव भगवानगढ़, सरदारपुरा बीका, 22एलजीडब्ल्यू व 6  डीबीएन में ओलावृष्टि ने तबाही मचा। ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, पदमपुर एसडीएम और तहसीलदार एलएनपी क्षेत्र में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। 

No comments