मिनी मायापुरी में स्पेयर पार्ट्स की दो दुकानें स्वाहा
श्रीगंगानगर में केन्द्रीय बस स्टैंड के सामने मिनी मायापुरी ऑटोमोबाइल मार्केट में बुधवार सुबह करीब साढे 6 बजे स्पेयर पाट्र्स की दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मिनी मायापुरी स्थित श्याम ऑटो पार्ट्स स्पेयर पार्ट्स की दो दुकानों में आग लगने से दोनों दुकानों में रखा लगभग सारा स्पेयर पाट्र्स का सामान, फर्निचर तथा अन्य वस्तुएं जलकर स्वाह हो गई। दोनों दुकानें एक ही मालिक की है।
दुकानदार मालिक श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे किसी व्यक्ति ने दुकानों में आग लगने की जानकारी दी।
No comments