आरबीआई ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अप्रैल 2026 की बैठक में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया गया यानी होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज की ईएमआई में इस बार कोई बदलाव नहीं होगा।
बीते साल 2025 में आरबीआई ने कई बार रेपो रेट में कटौती कर कर्जदारों को राहत दी थी और कुल मिलाकर 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी। फरवरी 2026 की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया और इस बार भी केंद्रीय बैंक ने स्थिर दर पर भरोसा जताया।

No comments