प्लास्टिक पाइप के गोदाम में लगी आग,लाखों का सामान जला
उदयपुर के गोगुंदा में निकुंज वाटिका के पीछे प्लास्टिक पाइप के गोदाम में रात आग लग गई। आग की लपटों में सिंचाई के काम आने वाला पूरा सामान जलकर राख हो गया। गोदाम के पास की दो दुकान भी आग की चपेट में आ गईं।
वहीं निकुंज वाटिका में शादी समारोह चल रहा था। तुरंत मंडप और स्टेज को हटाया गया। निकुंज वाटिका के पीछे गोदाम की लगी आग की सूचना पर गोगुंदा थानाधिकारी श्यामसिंह चारण जाब्ते साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। आग में दो दुकान भी चपेट में आ गई थी। ग्रामीणों ने दुकान का सामान बाहर निकाला।

No comments