Breaking News

जयपुर में स्टूडेंट्स के लिए आईपीएल टिकट की ब्रिकी शुरू:1800 वाला टिकट 500 रुपए में


इंडियन प्रीमियर लीग का जयपुर में पहला मैच 23 अप्रैल को होगा। इस बार स्टूडेंट्स के लिए टिकट में खास रियायत करते हुए 1800 रुपए वाले टिकट 500 रुपए में मिल रहा है। इसके लिए आज से टिकट ब्रिकी शुरू हो गई है।
स्टूडेंट्स को टिकट लेने के लिए अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच के लिए स्टूडेंट्स के लिए आज से 'पहले आओ, पहले पाओÓ के आधार पर 500 रुपए में टिकट दिया जाएगा।

No comments