Breaking News

दिव्य फूलों के बीच खुले बद्रीनाथ के कपाट


चारधाम आती की शुरुआत ने अब अपनी पूरी रफ्तार पकड़ी हुई है। गंगोत्री-यमोनत्री और केदारनाथ के कपाट के खुलने के बाद अब उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खुले।  कपाट खुलने से पहले मंदिर को बहुत भव्य तरीके से सजाया गया। कपाट खुलते समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपनी आंखों से ये भव्य दृश्य देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
बद्रीनाथ के दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। विधि-विधान और दिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ के कपाट खोले गए। 

No comments