Breaking News

राष्ट्रपति भवन में छाया राजस्थान का स्वाद; साउथ कोरिया के राष्ट्रपति को परोसा गया शाही 'गुलाब बाटी-चूरमाÓ


राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य राजकीय भोज में राजस्थान की समृद्ध पाक परंपरा की झलक देखने को मिली। यह विशेष डिनर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के सम्मान में आयोजित किया गया, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की।इस राजकीय भोज का उद्देश्य विदेशी मेहमानों को भारत, विशेष रूप से राजस्थान के पारंपरिक स्वाद से परिचित कराना था। 
इस खास मेन्यू को तैयार करने की जिम्मेदारी प्रसिद्ध शेफ डॉ. सौरभ शर्मा और उनकी टीम को सौंपी गई थी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और जयपुर के पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक शैली में प्रस्तुत किया।

No comments