देसूरी में घर में घुसा लेपर्ड, आंगन में घूमता रहा:कुछ नहीं मिला तो वापस लौटा
पाली के देसूरी क्षेत्र की रेबारियों की ढाणी में रात एक लेपर्ड आबादी क्षेत्र में घुस आया। यह घटना सेली माता कॉलोनी में हुई, जहां लेपर्ड एक घर के आंगन तक पहुंच गया और बहुत देर तक वहीं घूमता रहाय़।
लेपर्ड दीवार फांदकर पूर्व सरपंच प्रवीण सोलंकी के घर में घुसा और आंगन में घूमता रहा। जब उसे शिकार नहीं मिला तो वह वापस लौट गया। पूरी घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले महीने भी इसी मकान के पास लेपर्ड ने एक कुत्ते का शिकार किया था।

No comments