Breaking News

हाई वोल्टेज से उपकरण जले:ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी


सरदारशहर क्षेत्र के उदासर चारणान गांव में देर रात हाई वोल्टेज के कारण बड़ा विद्युत हादसा हो गया। विद्युत निगम की लापरवाही से दो ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आने के बाद पूरे क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस घटना में दर्जनों घरों के बिजली उपकरण जल गए, जिससे ग्रामीणों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस हादसे में फ्रिज, पंखे, इन्वर्टर, मोबाइल चार्जर, एलईडी टीवी और पानी की मोटरें पूरी तरह खराब हो गईं। कई घरों के बिजली मीटर भी काले पड़ गए और काम करना बंद कर दिया।

No comments