Breaking News

राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई और बदमाश रडार पर


राजस्थान के बीकानेर में कानून व्यवस्था और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक हिस्ट्रीशीटर के घर के आगे बने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से न सिर्फ रास्ता खुला, बल्कि क्षेत्रवासियों को लंबे समय बाद राहत मिली।
मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया था और आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। 

No comments