Breaking News

इन्वेस्टमेंट के नाम पर युवक से 1.13 लाख की ठगी


अजमेर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने अपने ही दोस्त पर करीब 1 लाख 13 हजार रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पालरा निवासी जयसिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पहचान सुरक्षा कंपनी में काम करने के दौरान राजवीर नाम के युवक से हुई थी। दोस्ती का फायदा उठाते हुए राजवीर ने उसे किसी बड़ी कंपनी में पैसा निवेश कराने का झांसा दिया और अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। 

No comments