पत्नी को गोद में बिठाकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगा - पुलिस ने स्टंटबाज युवक को पकड़ा
राजस्थान के अजमेर शहर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक खतरनाक मामला सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कोतवाली थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पत्नी को गोद में बिठाकर बाइक चलाने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. भजनगंज निवासी किशन कन्हैया नामक युवक को पुलिस ने डिटेन कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी को पकड़ लिया.

No comments