दिल्ली के सुंदर नगरी में बिजली गिरने से घर में लगी आग
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी स्थित ई-57 ब्लॉक में देर रात आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली मकान की छत पर गिरी और रोशनदान के रास्ते घर के अंदर करंट फैल गया। घटना के दौरान घर में रखी वॉशिंग मशीन, सिंटेक्स पानी का टैंक और कपड़े जलकर खाक हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

No comments