11 केवी की लाइन टूटने से किसान के अरमानों पर:10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
झुंझुनू के सूरजगढ़ क्षेत्र के भावठड़ी गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाई वोल्टेज लाइन अचानक टूटकर गिर गई, जिससे खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीडि़त किसान की करीब 8 से 10 बीघा फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव के किसान अनिल काजला के करीब 35 बीघा खेत में गेहूं की पकी-पकाई फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। अचानक खेत के ऊपर से गुजर रहा 11 केवी का तार टूटकर फसल पर गिर गया।

No comments