दुकान पर महिला ने असली चेन ले नकली रख दी:उदयपुर में व्यापारी दौड़ा
उदयपुर शहर में एक ज्वैलरी की शॉप से एक महिला ने सोने की चेन पसंद करते समय चुपके से असली अपने पास रखी ली और नकली बॉक्स में रख दी। व्यापारी को शक होते ही वह दौड़ा लेकिन शातिर महिला वहां से भागी और आगे एक स्कूटर पर सवार होकर निकल गई। दुकानदार ने बाद में बाइक से भी पिछा किया लेकिन नहीं पता चला। घटना की रिपोर्ट धानमंडी पुलिस थाने में दी। महिला के भागते हुए और व्यापारी के दौड़ते और बाइक लेकर जाते हुए फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हुए।

No comments