करौली में 2 बिजली, 1 टेलीफोन पोल गिरे:अनाज मंडी में हादसा
करौली शहर की व्यस्त अनाज मंडी में आज शनिवार सुबह 2 बिजली के पोल और 1 टेलीफोन पोल अचानक गिर गए। घटना के समय बाजार बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रास्ता अवरुद्ध होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, अनाज मंडी स्थित पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने ये तीनों पोल धराशायी हो गए। इससे सर्राफा बाजार और हनुमान जी मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। सुबह का समय होने के कारण बाजार में भीड़भाड़ नहीं थी, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका।

No comments