Breaking News

चूरू में पारा 43 डिग्री पार, गर्मी और बारिश के बीच फसलों को नुकसान


राजस्थान में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहाँ पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान चूरू 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले हफ्ते तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू का प्रकोप बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों में हनुमानगढ़ और चूरू के राजगढ़ क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। 

No comments