बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर चांदी के कड़े लूटे
घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की लाश मिली है। महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। मामला जैसलमेर से करीब 65 किमी दूर मोहनगढ़ इलाके के भील बस्ती का है।
आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले भांजे ने शव देखा। पति का शव आंगन और पत्नी का शव कमरे में पड़ा था। मृतकों की पहचान लाखाराम और उनकी पत्नी रेशमा के रूप में हुई है। दोनों बुजुर्ग दंपती के कोई संतान नहीं है और दोनों घर में अकेले ही थे।

No comments