Breaking News

कोटा में बीच सड़क लोक परिवहन बस में आग


कोटा में देर रात लोक परिवहन बस में आग लग गईं। कोटा-झालावाड़ रोड पर हुई घटना से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची ऊंची लपटे दिखाई देने लगी। सूचना पर निगम की दो दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। घटना देर रात साढ़े 12 बजे के आसपास अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। बस अकलेरा से कोटा आ रही थी।
जानकारी के अनुसार लोक परिवहन की बस अकलेरा से कोटा आ रही थी। बस में 25 के करीब सवारिया थी। मंडाना में बस में खराबी हुई। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट किया। 

No comments