Breaking News

राजस्थान सरकार ने गेहूं खरीद के लिए जारी की नई गाइडलाइन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सह-खातेदार और बटाईदार किसानों के लिए भी नई व्यवस्था लागू की है। इसके अलावा मृत किसान के वारिस भी अपडेट जमाबंदी अपलोड कर गेहूं बेच सकेंगे एवं 70 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों को किसी अन्य जनाधार धारक को मनोनीत कर फसल बेचने का विकल्प मिलेगा। नए निर्णय पर भारतीय किसान संघ ने भी खुशी जताई है।

No comments