Breaking News

प्रदेश के 53 हजार स्कूलों में बदलेंगे मिड-डे-मील के बर्तन


राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील का भोजन अब नए और सुरक्षित बर्तनों में पकेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के 53 हजार 738 विद्यालयों और मदरसों में पांच साल या उससे अधिक पुराने हो चुके किचन उपकरणों चूल्हे, बर्तन, कंटेनर आदि को बदलने की कवायद शुरू कर दी है। मिड-डे-मील कार्यक्रम आयुक्तालय की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत यह रिप्लेसमेंट किया जा रहा है।
स्कूलों में नए बर्तन और किचन उपकरण खरीदने के लिए राशि का निर्धारण विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या के आधार पर किया गया है।

No comments