Breaking News

किताबें हटाने पर घमासान, डोटासरा के आरोपों पर दिलावर का पलटवार


 राजस्थान में शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9 से 12 तक की चार महत्वपूर्ण किताबों को हटाने के फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. इनमें राजस्थान का इतिहास संस्कृति और आजादी के बाद का भारत जैसे विषय शामिल थे. इस कदम को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार के फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सिलेबस बदलाव नहीं बल्कि इतिहास और सोच पर हमला है. उनके अनुसार सरकार नई पीढ़ी को अधूरा सच पढ़ाना चाहती है. उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर इन किताबों में ऐसी क्या कमी थी कि उन्हें हटाना पड़ा.

No comments