भारतीय करेंसी मजबूत, आज डॉलर के मुकाबले उछला
रुपया रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.86 पर पहुंच गया। भूराजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान से घरेलू मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.93 पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 92.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से 28 पैसे की मजबूती दर्शाता है। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 93.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

No comments