थोक मंडी में आज नींबू हुआ और महंगा
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में गर्मी तेज होते ही नींबू के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 120 से 140 रुपए के बीच बोले गए। इनके अलावा आफ सीजन के चलते हरी मटर भी महंगी बिक रही है। आज हरी मटर के दाम 65 से 75 रुपए प्रति किलो बोले गए। इनके अलावा हरी मिर्च सस्ती हो गई। आज हरी मिर्ची के दाम 7 से 15 रुपए के बीच रहे तो वहीं बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 28 से 30 रुपए के बीच रहे।

No comments