आवारा श्वानों पर सख्ती : कल से अभियान, सेंटर तैयार
श्रीगंगानगर शहरवासियों को आवारा श्वानों की बढ़ती हिंसक घटनाओं से राहत दिलाने के लिए आखिरकार नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार से शहर की सड़कों और गली-मोहल्लों में घूम रहे आवारा श्वानों को पकडऩे का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
डॉग कंट्रोल समिति के संयोजक महेश पेड़ीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान बुधवार सुबह 8 बजे रविन्द्र पथ मटका चौक स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास से शुरू होगा, जिसमें विधायक जयदीप बिहाणी भी मौजूद रहेंगे।
अभियान से पहले मंगलवार को डॉग कंट्रोल समिति ने मिर्जेवाला मार्ग स्थित नंदीशाला में बनाए गए डॉग केयर सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

No comments