Breaking News

पटेल मार्केट में व्यापारी पर हमला


श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में पटेल मार्केट में स्थित एक व्यापारी पर हमला करने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर व्यापारी ने एक ट्रांसपोटर, इसके मैनेजर व एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना भाटिया प्रिन्टर्स पर हुई।
पुलिस के अनुसार जवाहरनगर निवासी कपिल भाटिया पुत्र जितेन्द्र भाटिया ने रिपोर्ट दी कि वह पटेल मार्केट में भाटिया प्रिन्टर्स के नाम से दुकान चलाता है। मैं मारूति मोटर्स ट्रांसपोर्ट कम्पनी से विभिन्न प्रकार का मैटीरियल भिवंडी महाराष्ट्र से मंगवाता रहता हूं। ट्रांसपोर्ट के जरिए मैटीरियल आने के बाद अनलोडिंग के समय लेबर वाला मैटीरियल को रैक में लगाने की जगह बाहर ही छोड़ कर चला गया। 

No comments