गेहूं खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलक्टर डॉ. अमित यादव
श्रीगंगानगर में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें खरीद व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, भारतीय खाद्य निगम, तिलम संघ, नेफेड एवं एनसीसीएस के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मण्डियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि एमएसपी पर गेहूं बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

No comments