Breaking News

श्रीगंगानगर में क्रिकेट का महाकुंभ, चयन शुरू


राजस्थान क्रिकेट संघ एवं जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया है। बिहाणी क्रिकेट स्टेडियम, सुखाडिय़ा सर्किल में खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन जारी है और शहर के युवा क्रिकेटरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जिला क्रिकेट संघ के विनोद सहारण ने बताया कि शिविर के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति की गई है, जिसमें बल्लेबाजी कोच धीरज शर्मा , गेंदबाजी कोच निशान सिंह , फील्डिंग कोच सुशील पूनियां, जूनियर बल्लेबाजी कोच अर्जित गुप्ता तथा ट्रेनर प्रवीण सोनी शामिल हैं। 

No comments