पति ने पांव की हड्डी तोड़ कर सड़क पर फैंका
हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पक्कासारणा में रहने वाली एक विवाहिता का उसके पति ने पांव तोड़ दिया और सड़क पर फैंक दिया। सूचना मिलने पर महिला का भाई मौके पर पहुंचा और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय सुमन नायक ने पर्चा बयान दिया कि मेरी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व शीशपाल नायक निवासी पक्कासारणा के साथ हुई थी। मेरे पति शीशपाल ने शराब के नशे में लाठी से वार करके मेरे पांव की हड्डी तोड़ दी और मुझे सड़क पर फैंक दिया।

No comments