Breaking News

अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 6 पदों के लिए किए नामांकन


श्रीगंगानगर में आम सभा में धक्का-मुक्की और हंगामे के बाद श्री दुर्गा संकीर्तन सभा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सहित छह पदों के लिए 26 अपै्रल को होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार सुबह दस बजे से शुरू हो गई है।
श्री दुर्गा संकीर्तन सभा प्रबंधक समिति के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट जसवीर सिंह मिशन एवं सहायक चुनाव अधिकारी अशोक भूतना ने बताया कि आज सुबह मंदिर परिसर में श्री दुर्गा संकीर्तन सभा प्रबंधक समिति के कुल 825 सदस्यों की सूची चस्पा कर दी गई है। साथ ही आज सुबह दस बजे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष एवं ऑडिटर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 

No comments