Breaking News

एसीबी ने जिला परिषद के तत्कालीन एईएन को किया गिरफ्तार


बीकानेर एसीबी की टीम ने मिर्जेवाला गांव में सड़क निर्माण में गबन के पुराने प्रकरण में जिला परिषद के तत्कालीन एईएन राधेश्याम रेवाड़ निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर लिया। 
इस प्रकरण में मिर्जेवाला के तत्कालीन सरपंच लालचंद मेघवाल व ग्राम विकास अधिकारी भवानी शंकर शर्मा की गिरफ्तारी पर स्टे होने पर एसीबी को दोनों को सोमवार को छोडऩा पड़ा था। इसी प्रकरण में राधेश्याम रेवाड़ की गिरफ्तारी हुई है। बीकानेर एसीबी के एएसपी आशीष कुमार की टीम ने राधेश्याम रेवाड़ को गिरफ्तार करके जिला सिविल अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया। 

No comments