Breaking News

सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी का गिरबां पकड़ा, नगदी लूटी


श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी उदाराम चौक के निकट रिटायर आयकर अधिकारी का गिरबां पकड़ कर लूट लिया गया। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं है। 
जानकारी के अनुसार झांकी वाले मंदिर के निकट रहने वाले रिटायर अधिकारी जगदीश गुप्ता स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। उदाराम चौक के निकट बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और गला पकड़ते हुए धमकाया। इसी दौरान उनकी शर्ट की जेब से नगदी निकाल ली और फरार हो गये।

No comments