Breaking News

जिम से घर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट, मोबाइल व पर्स लूट कर फरार


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में जिम से घर लौट रहे कार सवार दो युवकों पर 100 फुट रोड़ पर हमला कर दिया गया। हमलावर, मोबाइल व पर्स लूट कर भाग गये। पुलिस ने कई युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार एसएसबी रोड़ गली नम्बर 10 निवासी अमित सिंह पुंडिर पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी मैं अपने दोस्त कृष्ण यादव के साथ मीरा मार्ग पर स्थित मेटालिया जिम में कसरत करके वापिस लौट रहा था। जब मेरी कार 100 फुट रोड़ पर पहुंची, तो रास्ते में तरूण कलेर, विकास कुमार, बीडी उर्फ रेम्बो, गुरजंट सिंह मिले। 

No comments