एक बार फिर महंगा हुआ सोना
दुनियाभर में जारी तनाव और युद्ध की स्थितियों ने एक बार फिर सोने की चमक बढ़ा दी है। भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 1 अप्रैल 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के वायदा भाव में 0.84त्न का उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह 1,231 रुपये महंगा होकर 1,48,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में यह 1,46,919 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि, यह अपने साल के सबसे ऊंचे स्तर से अब भी काफी नीचे है।

No comments