बालोतरा रिको औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग:दो कपड़ा इकाइयों में लाखों का नुकसान, जांच जारी
बालोतरा के रिको औद्योगिक क्षेत्र में देर रात भीषण आग लग गई। दो कपड़ा इकाइयों, गिरिजा कपड़ा उद्योग और रोहित प्रोसेस, में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग इतनी विकराल थी कि प्रोसेसिंग के लिए रखा और बाहर सुखाया जा रहा भारी मात्रा में कपड़ा जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार, ये घटना रात करीब 3 बजे हुई। आग चतुर्थ चरण स्थित गिरिजा कपड़ा उद्योग में लगी, जिसने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हवा के कारण उठी चिंगारियों ने सामने स्थित एक अन्य कपड़ा इकाई 'रोहित प्रोसेसÓ को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां कपड़ा सुखाने के खुले स्थान में आग लग गई।

No comments